नोएडा, दिसम्बर 6 -- नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफजे के सामान्य पसंदीदा नंबर लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर को एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर को पांच हजार रुपये में बुक करने का मौका है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर नंबर बुक सकते हैं। वहीं, सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबर बुक करने की सुविधा भी है। इन नंबरों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। पहली और दूसरी बार की नीलामी के बाद बचे नंबरों को इस प्रक्रिया के जरिए बुक करने की सुविधा है। नंबरों की सूची परिवहन विभाग की वेबसाइट पर मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...