रुडकी, जनवरी 4 -- प्रहलादपुर खानपुर मंडी समिति के परिसर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल स्तर पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही भावना, द्वितीय आए छात्र आदित्य पंवार व तृतीय स्थान पाने वाले ऋतुराज को सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 223 बच्चों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए। खानपुर क्षेत्र की समाजसेवी अनीता चौधरी द्वारा तहसील लक्सर तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता कराई गई थी। यह प्रतियोगिता 25 और 29 दिसंबर को दो चरणों में हुई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए रविवार को प्रहलादपुर खानपुर के मंडी समिति परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति ...