देहरादून, फरवरी 11 -- पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज नलई में सामाजिक संस्था समलौण की ओर से शैक्षिक उत्थान और पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपिका ने पहला, नीतू ने दूसरा और करिश्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में पावनी नेगी, नैंसी और पावनी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कोमल नेगी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने को कहा। राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाईं ने वृक्षों के संरक्षण पर जोर दिया और जिला संयोजक पवन पटवाल ने जन्मदिन व अन्य अवसरों पर पौधारोपण की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...