बेगुसराय, नवम्बर 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें बेगूसराय जिले के दस विद्यालयों से आए हुए 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा की ओर से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, समसामयिक घटनाओं तथा विज्ञान-प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में कुल 20 समूहों ने भाग लिया। प्रारंभिक चरणों के बाद 6 समूहों का फाइनल राउंड अत्यंत रोचक और रोमांचक रहा। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल के लक्ष्य वत्स, दिव्यांशु सिंह ने प्रथम, दून पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष पराशर व श्रेयांश ने द्व...