मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- गांव कासमपुर खोला कृषक शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए युवा जागृति मंच ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कासमपुर खोला व रूमालपुरी के 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। गांव कासमपुर खोला की शिक्षण संस्था में कृषक शिक्षा निकेतन में आयोजित परीक्षा के दौरान युवा जागृति मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 120 प्रश्न पूछे गए जिसमें 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन 25 गणित 25 रीजनिंग 10 हिंदी और 10 प्रश्न अंग्रेजी विषय से पूछे गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी पदों पर तैनात गांव के युवाओं ने युवा जागृति मंच बनाया हुआ है। जिसका उद्देश्य गांव के बच्चों को शिक्षा के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित ...