बिजनौर, अप्रैल 20 -- अफजलगढ़। गांव अगवानपुर स्थित मीरी पीरी खालसा अकादमी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बाबा दीप सिंह हाऊस ने पहला स्थान हासिल करके परचम लहराया। विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को हरि सिंह नलुवा, बाबा दीप सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर तथा अकाली फूला सिंह हाऊस में बांटा गया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनप्रीत सिंह संधू द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के नियम समझाए गए। इसके बाद प्रधानाचार्य की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू करते हुए अध्यापिका ज्योति कौर द्वारा प्रत्येक हाऊस के विद्यार्थियों से क्रमानुसार सामान्य ज्ञान सम्बन्धी प्रश्नों के उत्तर पूछे गए। निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतियोगिता का परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.