गंगापार, फरवरी 2 -- मेजाखास स्थित रजवंती देवी यादव इंटर कालेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमएसपी संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। परीक्षा एमएसपी संस्थान के प्रबन्धक अमित यादव व पंकज मोदनवाल की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसमें डा आदित्य यादव, शिवसागर, रामदास, पवनेश, सुधांशु कुशवाहा, शिवम सेठ, विशाल यादव, मंगलाप्रसाद, शुभम शर्मा, अभिषेक, डा अतीश की भूमिका अहम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...