जौनपुर, जनवरी 5 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लतीफपुर खलौतीपुर में आयोजित ग्राम सभा स्तरीय प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रविवार को परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में गांव के छात्र कृष्णा गौतम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उजाला बिन्द और तीसरे स्थान पर सोनिका रही। स्वामी विवेकानंद सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी की ओर से यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर को आयोजित की गई थी। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कुल 350 छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा के लिए रविवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 छात्रों को मेडल और शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अंजू बिन्द ने पुरस्कार वितरित किए...