गाजीपुर, फरवरी 17 -- गहमर। क्षेत्र में डॉ. भीम राव अम्बेडकर समिति देवल की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्थानीय मां शारदा विद्यापीठ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र अनुराग कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि कक्षा 8 के छात्र राज को तृतीय स्थान मिला। समिति द्वारा अनुराग को पंखा और बैग, राज को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविकांत चतुर्वेदी ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...