वाराणसी, जनवरी 12 -- पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा के अहिराबीर (जगदीशपुर) में रविवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रविवार को पुरस्कृत किया। बाल विकास सेवा समिति और अभिज्ञा डिजिटल लाइब्रेरी की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में राजनंदनी, अपर प्राइमरी वर्ग में हर्ष पटेल, हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट स्तर पर शुभम पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किया गया। संचालन आयोजक बृजेश पटेल और धन्यवाद रविशंकर सिंह ने दिया। इस दौरान राजेश पटेल, मुन्ना लाल पटेल, मंगला प्रसाद पटेल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.