हापुड़, दिसम्बर 17 -- विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में बुधवार को स्वर्गीय जर्नादन स्वरूप एवं स्वर्गीय कृष्णा देवी तोषनीवाल की पुण्य स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी, अंजली, वंशिका, तमन्ना, ओरिका और मानवी को भी उनकी मेधा और ज्ञान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, मुकेश तोषनीवाल और विकास जैन ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंधक पवन शर्मा एडवोकेट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जत...