हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। रावली स्थित शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज कम्पिटीशन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्या सरोज बाला ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभा किया हर टीम को पहले राउंड में 10-10 प्रश्न पूछे गए। इस प्रकार फाइनल राउंड में दो टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें टीम एक के प्रतिभागियों ने पूछे गए सवालों के पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिए और चल वैजयंती ट्रॉफी जीती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक और बौद्धिक स्तर को बढ़ाती हैं। बच्चों को हर क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। इस अवसर पर टीम एक के कप्तान प्रिंस चौहान, मेदांश मलिक, सचिन कुमार, मीनाक्षी तिवारी, हर्ष कौशिक और टीम दो के कप्तान प्...