उरई, जनवरी 5 -- जालौन। एनएसटी स्कूल में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं सामान्य ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार की गई सामान्य ज्ञान पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् धीरज बाथम ने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में व्यापक दृष्टिकोण, सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य ज्ञान पुस्तिका विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। इस प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तिकाएं बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में तो सहायक होती ही हैं, साथ ही उनमें तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.