भागलपुर, सितम्बर 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सामान्य केसों की तरह ही गंभीर मामलों के केसों को भी गंभीरता पूर्वक अनुसंधान करने का आदेश जमालपुर रेल एसपी रमण कुमार चौधरी ने भागलपुर जीआरपी की टीम को दिया है। शनिवार को रेल एसपी ने जीआरपी कार्यालय पहुंचकर लंबित मामलों का रिव्यू किया। इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के अलावा सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे। जीआरपी में फिलहाल चार गंभीर किस्म के और 35 सामान्य मामलों के केस लंबित हैं। रेल एसपी ने सभी केसों का अनुसंधान तेजी से करने का आदेश दिया है। फरार अपराधियों के खिलाफ न्यायालय से आदेश लेने के बाद कुर्की जब्ती समेत अन्य कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दो गंभीर मामलों के केस में कुछ विशेष बिंदुओं पर काम करने का आदेश दिया है। इस मौके पर रेल एसपी ने बताया कि लंबित मामलों का रिव्यू करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.