सीवान, नवम्बर 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों लोगों की परेशानी काफी हद तक बढ़ गयी है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोल्ड की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जिले में भी ऐसे मरीजों की संख्या काफी हद तक बढ़ गयी है। सदर अस्पताल में शनिवार को आने वाले अधिकतर मरीजों में ऐसा ही लक्षण देखने मिला। मिले एक आकड़े के अनुसार सामान्य ओपीडी में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक विभिन्न बीमारियों से जुड़े करीब 197 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 75 फीसदी मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व कोल्ड से पीड़ित थे। इतनी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने का मुख्य कारण मौसम में बदलाव बताया गया। बताया कि धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। लेकिन दोपहर को तेज धूप निकलने से अभी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। सुबह व शाम के समय की गयी लापरवाही ही लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.