प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से त्रैमासिक पत्रिका 'हिन्दुस्तानी' के अप्रैल से जून के अंक के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य अंक के रूप में प्रकाशित होने वाली पत्रिका में केवल अप्रकाशित शोधपत्र व मौलिक लेख ही प्रकाशित किए जाएंगे। लेख भेजने की अंतिम तिथि दस मार्च तक निर्धारित की गई है। लेखक व शोधार्थी अपना आलेख एकेडेमी में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। एकेडेमी के सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेखों का चयन समीक्षक समिति की अंतिम स्वीकृति पर प्रकाशित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...