कौशाम्बी, जुलाई 10 -- म्योहर मंडल के रक्सराई ग्रामसभा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में समारोह हुआ। भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने पूर्व प्रधानाचार्य बद्री विशाल त्रिपाठी को उनके शैक्षिक योगदान और सामाजिक सेवाओं के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री संजय जयसवाल ने गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञानता रूपी अंधकार से निकलकर ज्ञान रूपी प्रकाश पुंज तक पहुंच पाता है। उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य बद्री विशाल त्रिपाठी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु की प्रत्येक शिष्य के प्रति जिम्मेदारी होती है कि वह अपने जीवन में सफलता हासिल करे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भैयालाल गौतम, मंडल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.