सहरसा, दिसम्बर 31 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्तर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित योजनाए बिहार में ज़रूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता समय पर पहुचे। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनुदान तथा विशेष कल्याण योजनाओं के माध्यम से लाखों लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ दिया गया है। ये योजनाए न केवल आर्थिक सहारा प्रदान कर रही हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की राह भी प्रशस्त कर रही हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में बुज़ुर्गों को नियमित पेंशन का लाभ मिला है। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना से विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को निरंतर सहायता दी जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.