जहानाबाद, मार्च 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड खेमस (माले) कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद सिस्टर मंडल ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सोपा। उन मांगों में जॉब कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाने की मांग, सभी गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने, सभी गरीब परिवारों को आवास की गारंटी देने, आवास योजना में नाम जोड़ने की तारीख बढ़ाने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन रोजगार देने की गारंटी, दैनिक मजदूरी 600 रुपए करने की मांग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा, दिव्यांग, विधवा आदि पेंशन को 3000 करने की मांग शामिल है। इस मौके पर धनेश्वर मांझी, अशोक कुमार,भागीरथ मांझी ,वेंकटेश शर्मा, दिनेश कुमार आदि लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.