मुंगेर, अगस्त 20 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड के रतैठा पंचायत में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप आंगनबाड़ी केंद्र में एनजीओ सेवा शक्ति केंद्र के माध्यम से आयोजित किया गया। वार्ड सदस्य और आंगनवाड़ी सेविका ने संयुक्त रूप से कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में कुल 90 ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें से 27 लोगों के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाए गए। साथ ही ई-श्रम कार्ड भी जारी किए गए। कैंप में 10 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 26 लोगों के लेबर कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 8 नए लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़े गए। कैंप में सेवा की कार्यकर्ता रूपा कुमारी, रिमझिम, खुशबू, नीतू और आगेवान उर्मिला बहन मौजूद रहीं। सेवा शक्ति केंद्र की सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.