बक्सर, जून 21 -- बक्सर, हिप्र। जिले के पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन में भारी बढ़ोतरी की है। इसके तहत राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बुजुर्ग, विधवा और अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन राशि में इजाफा करते हुए 400 रूपये की पेंशन राशि को बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया है। खास बात है कि इस योजना के लाभार्थियों को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिलेंगे। इस फैसले से जिले के तमाम जरूरतमंद लोगों को फायदा होगा और बढ़ा हुआ पैसा 10 जुलाई को खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। हर महिने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर होगी। इस फैसले से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है। बता दें कि बीते दिनों जिले के अलग-अलग इलाकों में आयोजित महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.