रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डिजिटल प्लेटफार्म या ऐप आधारित सेवाओं के माध्यम से या स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले गिग श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि जैसी सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा इन श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। यह अभियान 30 मई तक चलेगा। इसे लेकर रांची स्थित श्रमायुक्त कार्यालय ने एक सूचना जारी करते हुए सभी गिग श्रमिकों से पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण कराने वाले सभी गिग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाना है। श्रम विभाग के पोर्टल के अलावा सभी गिग श्रमिक अपने-अपने जिले के श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है। श्रम कार्यालय में वे आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.