गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता नागरिक सुरक्षा गोरखपुर के सप्त दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ सत्र का समापन बुधवार को प्रशिक्षु वार्डेनों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ नागरिक सुरक्षा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने नागरिक सुरक्षा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा का अभिन्न अंग है। इसी क्रम में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इसके बाद दो सत्र और आयोजित किए जाएंगे। संचालन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव ने किया। आभार ज्ञापन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, डिवीजनल वार्डेन विकास जालान, अखिलेश ओझा, डिप्टी डिवीजनल, कनिष्ठ कार्यालय सहायक ...