मधुबनी, फरवरी 15 -- जयनगर। शुक्रवार को शहर के सूरी विवाह भवन प्रांगण में आयोजित बैठक में चक्रवर्ती सम्राट अशोक विचार मंच का गठन किया गया। प्रो. मनोज कुमार वर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाये गये हैं। उप प्रमुख विनोद कुमार यादव व शशिभूषण प्रसाद उपाध्यक्ष, अधिवक्ता इंद्र कुमार सिंह सचिव, कृष्ण कुमार सिंह व मुनीन्द्र पासवान सह सचिव, सुशील कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, धनुष लाल महतो संरक्षक सहित 31 सदस्यीय कार्यकारिणी बनायी गयी है। अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सामाजिक, स्वास्थ्य , शिक्षा, कृषि, गौपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत मंदों की सेवा करने का संकल्प लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...