मधेपुरा, फरवरी 4 -- मधेपुरा निज संवाददाता । लायंस क्लब फेमिना द्वारा हंगर प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंदों के बीच खीर का वितरण किया गया। शहर के शिवा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित हंगर प्रोजेक्ट प्रोग्राम का शुभारंभ फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली और पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने की। इस अवसर पर डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए जरूरतमंदों की सेवा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब फेमिना द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ चढ़ कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हंगर प्रोजेक्ट के तहत बड़ी संख्या में आम लोगों को खीर खिलाया गया। डॉ. अनीता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से सद्भावना बढ़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि फेमिना के कार्यों से समाज में जागरूकता बढ़ रही है। खासकर महिलाओं में आगे ब...