बक्सर, जनवरी 19 -- श्रद्धा हुकहां गांव में हरिकीर्तन के समापन पर कार्यक्रम हुआ आयोजित श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जायकारे से माहौल हुआ भक्तिमय इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हुकहां गांव स्थित नेटुआ वीर बाबा के पावन प्रांगण में आयोजित हरिकीर्तन का समापन सोमवार को सामाजिक समरसता, सेवा व श्रद्धा के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन पूर्णाहुति पर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से काफी संख्या में बुद्धिजीवी, राजनेता, जनप्रतिनिधि व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग जुटे हुए थे। इससे गहमा-गहमी का माहौल कायम था। इस दौरान समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, माननीय विश्वनाथ राम, राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित कई चर्चित राजनेता ...