बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रृंखला में प्रदेश सप्ताह कार्यक्रम में मना रहा है। सिविल लाइन पानी टंकी व्यापी संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रमके क्रम में पानी टंकी चौराहा निकट मां गांवट देवी मंदिर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष झांसी ओरछा के सिद्धेश्वर पीठाधीश्वर डा. हरिओम पाठक रहे। जिला संयोजक सरदार गुरूदीप सिंह के नेतृत्व में मरी माता मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता गंगा शर्मा कौशिक ने संत शिरोमणि रविदास को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। विशिष्ट अतिथि राकेश दुबे मंडल प्रभारी देवीपाटन तथा विशिष्ट अतिथि चौधरी विजय सिंह जिला अध्यक्ष बलरामपुर व सुनीता तिवारी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति, अध्यक्षता जिला अध्यक...