बदायूं, जनवरी 17 -- बिल्सी। गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज ने मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।यज्ञ के बाद सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि सूर्य का उत्तरायण होना केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि जीवन में सत्य, अहिंसा, परोपकार और दान के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। पं. प्रश्रय आर्य जय ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस मौके पर बद्री प्रसाद आर्य, किशनपाल आर्य, राकेश आर्य, राजू पाल आर्य, महिपाल सिंह, विश्वजीत पाल, नेपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...