मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। मकर राशि की सूर्य संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को रात्रि में 09:19 बजे से होगी। चूंकि मकर संक्रांति का यह शास्त्रीय नियम है कि प्रदोष अर्थात् सायंकाल के बाद रात्रि में किसी भी समय संक्रांति लगती है तो उसका पुण्यकाल दूसरे दिन होता है। अतः स्नान-दान सहित मकर संक्राति अथवा खिचड़ी का पर्व 15 जनवरी गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही भगवान सूर्य उत्तरायण हो जायेंगे और खरमास समाप्त हो जाएगा तथा इसी के साथ विवाह आदि मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जायेंगे। जानकारी महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि मकर संक्राति प्रधानतः सूर्योपासना का त्योहार है तथा भारतीय आध्यात्मिक-सांस्कृतिक रिवाज में सूर्य को विशेष स्थान प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.