कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर दान-पुण्य, स्नान और खिचड़ी भोज की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी में नगर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गमा देवी में 15 जनवरी बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से खिचड़ी महापर्व मनाया जाएगा। शक्तिपीठ के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदोष काल के बाद रात में संक्रांति लगने से पुण्य काल दूसरे दिन अर्थात 15 जनवरी को ही प्रारंभ होगा। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा, अन्य नदियों, तीर्थों एवं कुओं-सरोवरों में स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान ब्राह्मणों, साधु-संतों को धन, वस्त्र, शाल, कंबल, पादुका, धार्मिक पुस्तकें विशेषकर पंचांग तथा अन्य सामग्री का दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.