शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर क्षेत्र के बहेरिया गांव और कांट क्षेत्र के कुर्रियाकला गांव में हिंदू समाज से जुड़े सम्मेलनों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने सहभागिता की। आयोजनों में हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।मिर्जापुर क्षेत्र के बहेरिया गांव स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला सह कार्यवाह सतेन्द्र ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में धर्म, संस्कार और सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा...