बेगुसराय, जून 4 -- गढ़हरा(बरौनी)। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भूतपूर्व जिला सचिव सह समर्पित कम्युनिष्ट नेता वासुदेव सिंह के 14वें स्मृति दिवस पर बुधवार को गढ़हरा वार्ड17 में स्मरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता लक्ष्मीकांत मिश्र ने की। मंच का संचालन जनवादी लेखक संघ के बिहार राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने किया। सर्व प्रथम उपस्थित बुद्धिजीवियों ने कामरेड वासुदेव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि कामरेड वासुदेव बाबू व्यक्तिगत जीवन में ईमानदार, कुशल संगठनकर्ता, वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध तथा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। माकपा के जिला सचिव रत्नेश झा, सुरेश यादव, रमेश प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार पिंटू , मथुरा ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.