गाजीपुर, जनवरी 8 -- सैदपुर। आगामी 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के सादात रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मायावती के जन्मदिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर जितेंद्र मानव ने कहा कि मायावती के कार्यकाल में समाज में आपसी समरसता और भाईचारे का माहौल बना रहता था। उनके शासन में सभी वर्गों को समान सम्मान मिला और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान रमेश प्रजापति, सिरजू प्रसाद, अफजाल अहमद, सत्यप्रकाश, विजय कुमार, अरुण पांडेय, संतोष पाल, विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश, हर्षदेव मिश्र, कमला प्रधान, जीवधन वनवासी, सदानंद कुशवाहा, हमादी खान सहित अनेक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.