प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संत रविदास की जयंती पर ट्रेजरी चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ़ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर बुधवार को विचार गोष्ठी की। गोष्ठी की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठई ने कहा कि संत रविदास सामाजिक सदभाव के प्रबल समर्थक थे, उनकी शिक्षा हमें मानवता की सेवा, सामाजिक, समरसता और भाईचारे का संदेश देती है। नगर अध्यक्ष इरफान अली, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने भी विचार रखे। इस दौरान निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, विनोद कुमार गौतम, देशरत्न शेखर, अनिल वर्मा, गुलाब चंद्र, दिनेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.