अलीगढ़, जून 1 -- फोटो.. अलीगढ़। सारथी एक समर्पित कर्मयोगी सामाजिक संस्था ने शनिवार को मथुरा रोड स्थित वाटर पार्क में पूल पार्टी का आयोजन किया। संस्था के सभी सदस्यों और उनके परिवार के लोगों ने पूल पार्टी का आनंद लिया। इस दौरान जमकर मस्ती की। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। संस्था की मातृशक्ति और बच्चे भी शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित मोहन, जय बाबू शर्मा, सचिन वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, सुमित गुप्ता, हिरदेश वार्ष्णेय, पीयूष अग्रवाल, पवन गुप्ता, मधुर वार्ष्णेय, ललित, विवेक अग्रवाल, ललित मोहन वार्ष्णेय, रमन वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, प्रशांत वत्स, प्रमोद कुमार बॉबी, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...