जौनपुर, दिसम्बर 4 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में गुरुवार को अनूठा विवाह समारोह देखने को मिला। व्यापारी राजकुमार जायसवाल ने अपने इकलौते पुत्र शिवम जायसवाल की शादी के साथ ही निर्धन परिवार की पांच बेटियों का सामूहिक विवाह कराकर कन्यादान किया। इस सामाजिक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। राजकुमार जायसवाल ने बताया कि असहायों की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना उनके पूर्वजों की परंपरा रही है। इसी भावना को साकार करते हुए उन्होंने अपने पुत्र के विवाह के मौके पर पांच बेटियों का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प पूरा किया। इनमें एक मूकबधिर जोड़ा भी शामिल रहा। आयोजक की ओर से सभी बेटियों को गृहस्थी के आवश्यक दहेज सामग्री दी गई। समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, चेयरमैन वसीम अहमद, अजय सिंह, मनीष गुप्ता सहित अन्य लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.