मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन प्रणिधानम के 5वें वार्षिकोत्सव पर असरगंज के विक्रमपुर में मंगलवार को सत्संग एवं भंडारा का आयोजन किया गया। प्रणिधानम प्रतिनिधि ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पांच वर्ष पूर्व दिवंगत हुए समाजसेवी स्व.हरदेव मांझी की याद में समाज के बीच सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागृति लाने के उद्देश्य से उनके पुत्रों के द्वारा प्रणिधानम की शुरूआत की गई थी। इन पांच वर्षों में विक्रमपुर सहित आस पास के गांवों में संस्था की ओर से शिक्षा, आजीविका एवं आध्यात्मक के क्षेत्र में काफी कार्य किए गए। संस्था की ओर से आस पास के गरीब बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई के साथ पाठय पुस्तक स्कूली बैग सहित अन्य सामग्री का वितरण भी समय समय पर किया जाता है। बेहतर कार्य का नतीजा है कि आज प्रणिधानम चर्चा म...