धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद। तुलसी दिवस पर गुरुवार को श्रीराम सेना व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर लोगों को निःशुल्क तुलसी पौधा वितरण किया गया। श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू परंपराओं के अनुसार विधि विधान से तुलसी पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। आयुर्वेद में भी तुलसी के पौधे का महत्व बताते हुए इसे औषधि कहा गया है। कार्यक्रम में यूथ फोर्स धनबाद के अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, शंकर पांडे, वीरेंद्र सिन्हा, चीकू कुमार, शुभम शर्मा, मनोज मिश्रा, प्रकाश बाउरी, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, रंजीत कुमार, सुदिस्ट कुमार, संगीत सिंह, नरेश यादव, प्रदीप सिंह, सखियम फाउंडेशन की अध्यक्ष भारती दुबे, रीना श्रीवास्तव, पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, संजय सिंह आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.