बेगुसराय, जनवरी 11 -- बीहट। असुरारी स्थित कानू विकास संघ के प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को संघ की बैठक सह संक्रांति मिलन कार्यक्रम में कानू समाज की एकजुटता को लेकर विमर्श किया गया। साथ ही, सामाजिक तथा राजनीतिक भागीदारी की मांग को लेकर संघर्ष करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव ओमप्रकाश साह ने की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव साह, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार, छोटेलाल साह, धरणीधर साह, दुखा साह, परमेश्वरी साह, अर्जुन साह आदि ने भाग लिया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार के संयोजकत्व में बैठक यह कार्यक्रम हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.