वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान पर खेली जा रही इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल चैंपियनशिप पुरुष वर्ग के दूसरे दिन में कई रोमांचक मुकाबले हुए l सामाजिक विज्ञान संकाय और विधि संकाय तथा कृषि विज्ञान संस्थान ने जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर फाइनल में सामाजिक विज्ञान संकाय ने वाणिज्य संकाय को 2-1 (25-17, 17-25, 25-15) से हराया। उत्कर्ष यादव और वाणिज्य संकाय आकाश यादव से शानदार प्रदर्शन किया l दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्रबंधक शास्त्र की टीम नहीं पहुंची, इस कारण कला संकाय को वॉकओवर दे दिया गया l तीसरे क्वार्टर फाइनल में डीएवी कॉलेज को विधि संकाय की टीम ने 2-1 (25-17, 21-25, 25-19 ) से हराया। कार्तिक और विकास का सराहनीय प्रदर्शन रहा। चौथे क्वार्टर फाइनल में कृषि विज्ञान संस्थान ने विज्ञान संस्थान को 3-1 (27-25, 19-25, 25-22) से हराया। ...