बेगुसराय, मार्च 20 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक विकास के मामले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं जीविका दीदियों का सराहनीय योगदान है। बैंकों से वित्तीय मदद लेने के बाद जीविका दीदियां स्वरोजगार के माध्यम से खुद को आत्मनिर्भर तो बना ही रही हैं, अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर उनके जीवन को भी खुशहाल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। बैंक से लोन लेकर उसका सदुपयोग करने से अपनी आमदनी बढ़ाने वाली ये जीविका दीदियां ससमय लोन की राशि को लौटा भी रही हैं जिससे इनका क्रेडिट बेहतर रहने से इन्हें वित्तीय सहायता हासिल करने में कोई खास परेशानी नहीं झेलनी पड़ रही है। ये बातें गुरुवार को शहर से सटे पूरब लाखो में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसबीआई के पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.