कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में गुरुवार को मंझनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। हिंदुओं से सामाजिक बुराइयों को त्यागकर एक साथ रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने की सख्त आवश्यकता है। हमें सामाजिक बुराइयों को त्यागकर एक साथ आना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा, महिला सम्मान, खाद्य सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति को समझना होगा और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. रवींद्र न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.