प्रयागराज, मार्च 9 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रविवार को दहेज प्रथा व नशे की लत जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्या डॉ. वत्सला मिश्रा की अगुवाई में मेडिकल और पैरामेडिकल छात्रों ने 'पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय' अभियान के अंतर्गत दहेजमुक्त और नशामुक्त भारत की शपथ ली। प्राचार्या ने कहा कि इन बुराइयों को समाज से मुक्त कराने के लिए युवा पीढ़ी को बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए। यह संकल्प एक सकारात्मक पहल है। जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित व बेहतर वातावरण मिल सके। वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने नशे की लत से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल 30 लाख लोग शराब व नशीली दवाओं की वजह से अपनी जान गंवाते हैं। कल्चरल कमेटी की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.