आरा, फरवरी 6 -- सहार,संवाद सूत्र। प्रखंड के बस पड़ाव से मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित खुले मैनहोल को सामाजिक पहल के तहत ढक दिया गया है। यह मैनहोल काफी समय से जानलेवा साबित हो रहा था। सामाजिक प्रयास से उस पर स्लैब डालकर सुरक्षित कर दिया गया, जिससे अब राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। सड़क के बीचों-बीच स्थित इस बड़े मैनहोल के कारण बीते कुछ महीनों में कई चारपहिया व दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके थे। वहीं पैदल चलने वाले कई लोग भी इसमें गिरकर घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई। लेकिन, कोई ठोस पहल नहीं की गई। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद बाबू ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आगे बढ़कर जनहित में यह कार्य कराया। इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.