कटिहार, जून 3 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गांव के सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल , पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय महासचिव पूनम पासवान, महासचिव प्रेम राय मुख्य रूप से मौजूद थे। कांग्रेस का सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए सुबोध मंडल ने कहा कि सामाजिक समानता शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों व युवाओं के बीच शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय को लेकर जागरूकता फैलाना है। कांग्रेस पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कहना है ...