लखीसराय, मई 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकने की योजना बनाई है। उक्त कार्यक्रम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 14 मई को नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 15 मई को गढ़ी विशनपुर स्थित होटल बुद्धा में आयोजित किया जाएगा। पूर्व विधायक फुलैना सिंह की अगुवाई में इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग राजद की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। सिंह ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.