गया, मई 6 -- शेरघाटी के गोलाबाजार में मंगलवार को राजद की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में प्रदेश से आए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया मैनेजमेंट और चुनाव प्रबंधन से लेकर सांगठनिक विस्तार और चुनावी जीत तक का मंत्र दिया। पूर्व सांसद और राजद की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कांति सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। उन्होंने विधानसभा स्तरीय इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कमजोर उपस्थिति पर भी आयोजकों से सवाल जवाब किया। विधान परिषद सदस्या उर्मिला ठाकुर ने चुनावी प्रबंधन पर विस्तार से अपनी बात रखी। प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही ने चुनावी चुनौतियों से निबटने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहने को कहा। बेगूसराय के विधायक राजवंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.