रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं 'पर्वतीय आंबेडकर' के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि सोमवार को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। आदर्श कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने किया। उन्होंने कहा कि टम्टा उत्तराखंड में शिल्पकार आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक और शैक्षिक नेता थे। वर्ष 1905 में उन्होंने 'टम्टा सुधार सभा' की स्थापना कर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का अभियान चलाया। 1914 में कुमाऊं के शिल्पकारों को संगठित कर निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक सम्मान की मांग उठाई। 1926 में 'डोम' शब्द के स्थान पर 'शिल्पकार'...