मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुजावलपुर में रविवार को अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश दामोदर प्रसाद ने कहा कि जगदेव प्रसाद शोषितों की आवाज थे। वे सामाजिक न्याय के सबसे बड़े पुरोधा थे। इस मौके पर संतोष कुमार, सुनील कुमार राम, जिला पार्षद अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू हरिओम कुशवाहा, मुखिया रमेश कुशवाहा, दिनेश पुष्पम, डॉ रामबाबू, मिनती, महेश्वरी, मुनिता देवी, कुंदन पासवान, श्यामनंदन महतो, शशि गुप्ता, राजेश कुमार, मुकेश कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...