रांची, अगस्त 4 -- झारखंड की राजनीति में आज शोक की लहर है। धनकटी आंदोलन से पहचान बनाने वाले और 3 बार प्रदेश की कमान संभालने वाले शिबू सोरेन का आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले वेंटिलेटर पर जाते समय ही उनकी हालत नाजुक थी। झारखंड की गवर्नर रह चुकीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने उनके निधन को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ी क्षति बताया। शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर अपने काम के अलावा,उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य के रूप में भी योगदान दिया। लोगों खासकर आदिवासी समुदायों के कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.